Thursday, September 20, 2012

सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2011 के इतिहास का द्वितीय प्रश्न-पत्र


इतिहास
प्रश्न-पत्र II
समय : तीन घण्टे         पूर्णांक : 300
अनुदेश-प्रत्येक प्रश्न हिन्दी और अंग्रेजी दोनों में छपा है.
प्रश्नों के उत्तर उसी माध्यम में लिखे जाने चाहिए. जिसका उल्लेख आपके प्रवेश-पत्र में किया गया है, और इस माध्यम का स्पष्ट उल्लेख उत्तर-पुस्तक के मुख-पृष्ठ पर अंकित निर्दिष्ट स्थान पर किया जाना चाहिए. प्रवेश-पत्र पर उल्लिखित माध्यम के अतिरिक्त अन्य किसी माध्यम में लिखे गए उत्तर पर कोई अंक नहीं मिलेंगे.
प्रश्न संख्या 1 और 5 अनिवार्य हैं. बाकी प्रश्नों में से प्रत्येक खण्ड से कम-से-कम एक प्रश्न चुनकर किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर दीजिए.
प्रत्येक प्रश्न के लिए नियत अंक प्रश्न के अन्त में दिए गए हैं.
खण्ड ख
(आधुनिक भारत)
1. निम्नलिखित कथनों का समालोचनात्मक मूल्यांकन कीजिए, जो प्रत्येक लगभग 200 शब्दों में हो :    20x3=60
(क) "ब्रिटेन को निधियों के एकपक्षीय अंतरण करने की आवश्यकता एक अपरिवर्ती कारक था, और तथ्य तो यह है कि यह कारक समय गुजरने के साथ-साथ आरोही रूप से बढ़ता चला गया."
(ख) "युवा बंगाल ने धर्म और दर्शन के तल पर न के बराबर सुस्पष्ट या स्थायी छाप छोड़ी थी."
(ग) "कांग्रेस के भीतर वामपंथी समूह के निर्गमन ने उसके सामाजिक और आर्थिक कार्यक्रम को अतिवादी बना दिया था."

2. (क) "1833 के चार्टर ऐक्ट ने कंपनी के व्यापार परदा डाल दिया था और भारत में सरकार की एक नई संकल्पना का सूत्रपात किया था." तथ्यों को प्रस्तुत करते हुए इस कथन को पुष्ट कीजिए.     20
(ख) "प्राच्यता (ओरिएंटेलिज्म) ने औपनिवेशक राज्य की आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिए भूतकाल के ज्ञान का सृजन किया." विस्तारपूर्वक स्पष्ट कीजिए.   20
(ग) "उन्नीसवीं शताब्दी के भारत में देशी भाषा प्रेस ने न केवल समाचार-पत्रों के रूप में सेवा की थी, बल्कि इससे भी ज्यादा महत्वपूर्ण रूप से विचार-पत्रों के रूप में सेवा की थी." टिप्पणी कीजिए.    20

3. (क) "1857 में, विद्रोही सिपाहियों ने दिल्ली में एकत्र होने के लिए, एक उल्लेखनीय अभिकेंद्रीय प्रवृत्ति दर्शाई थी." क्या आप इस बात से सहमत हैं? तर्कों के द्वारा इसको परिपुष्ट कीजिए.    30
(ख) "भारत में कृषकों सहित किसी नही अन्य समुदाय के मुकाबले, जनजातियों ने अधिक अक्सर और कहीं अधिक प्रचंड रूप से विद्रोह किया था." विस्तारपूर्वक स्पष्ट कीजिए.        30

4. (क) "नेहरु के 'आधुनिक भारत का मंदिर' में न केवल इस्पात और बिजली संयंत्र, सिंचाई बाँध ही शामिल थे, बल्कि उसमें उच्च विद्वता की संस्थाएं भी शामिल थीं, विशेषकर वैज्ञानिक क्षेत्र की." विस्तारपूर्वक स्पष्ट कीजिए.        30
(ख) क्या आप इस बात से सहमत होंगें कि भारत का एक स्वतंत्र विदेश नीति का अनुसरण करने का प्रयास 1947-पश्चात् की राजनीति की एक विशिष्टता थी?    30
खण्ड ख
(विश्व इतिहास)

5. निम्नलिखित कथनों का समालोचनात्मक मूल्यांकन कीजिए, जो प्रत्येक लगभग 200 शब्दों में हो :    20x3=60
(क) "हृदय की प्रेरणाओं पर मन के तर्क की अपेक्षा अधिक भरोसा किया जाना होता है."-रूसो.
(ख) "वर्साय की शान्ति में आरम्भ से ही नैतिक मान्यता का अभाव था."
(ग) "1989 में वर्लिन दीवार का विध्वंस यूरोप में सहयोग के नए विचारों को लेकर आया."

6. (क) "चार्टरवाद की जड़ें आंशिक रूप से राजनीतिक और आंशिक रूप से आर्थिक हैं." इसको विस्तारपूर्वक स्पष्ट कीजिए.     20
(ख) "जो भी औद्योगिक क्रांति की बात करता है, वह कपास की ही बात करता है." टिप्पणी कीजिए.   20
(ग) "1914 तक पहुँचते-पहुँचते, यूरोप का रोगग्रस्त व्यक्ति केवल तुर्की नहीं रह गया था : वह तो स्वयं यूरोप ही था." स्पष्ट कीजिए.    20

7. (क) समझाइए कि फिलीपीन्स में अमरीकी साम्राज्यवाद, इंडोनेशिया और इंडो-चाइना में यूरोपीय साम्राज्यवाद से किन बातों में भिन्न था.        30
(ख) तुष्टीकरण की नीति ने नाज़ी विवर्धन की समस्या को किस प्रकार से बढ़ा दिया था?    30

8. (क) क्या आप यह तर्क देंगें कि निर्गुट आंदोलन ने शान्ति में वातावरण की प्रोन्नति में एक निर्णायक भूमिका अदा की थी ?
(ख) पूर्वी यूरोप में सोवियत साम्राज्य के विध्वंस के पश्चात, यूरोपीय एकता के प्रस्तावकों के समक्ष आ खड़ी होने वाली चुनौतियों का परीक्षण कीजिए.    30

No comments:

Post a Comment