Thursday, September 20, 2012

सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2011 के इतिहास का प्रथम प्रश्न-पत्र


इतिहास
प्रश्न-पत्र I
समय : तीन घण्टे                                                              पूर्णांक : 300

अनुदेश

प्रत्येक प्रश्न हिन्दी और अंग्रेजी दोनों में छपा है. प्रश्नों के उत्तर उसी माध्यम में लिखे जाने चाहिए. जिसका उल्लेख आपके प्रवेश-पत्र में किया गया है, और इस माध्यम का स्पष्ट उल्लेख उत्तर-पुस्तक के मुख-पृष्ठ पर अंकित निर्दिष्ट स्थान पर किया जाना चाहिए. प्रवेश-पत्र पर उल्लिखित माध्यम के अतिरिक्त अन्य किसी माध्यम में लिखे गए उत्तर पर कोई अंक नहीं मिलेंगे.
प्रश्न संख्या 1 और 5 अनिवार्य हैं. बाकी प्रश्नों में से प्रत्येक खण्ड से कम-से-कम एक प्रश्न चुनकर किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर दीजिए.
प्रत्येक प्रश्न के लिए नियत अंक प्रश्न के अन्त में दिए गए हैं. उत्तर संक्षिप्त और सटीक होने चाहिए.
एक रूपरेखा मानचित्र इस प्रश्न पत्र के साथ प्रश्न संख्या 1 के उत्तर के लिए संलग्न है. यह नक्शा सावधानीपूर्वक प्रश्न पत्र से अलग कर लें और अभ्यर्थी इसे सावधानीपूर्वक उत्तर-पुस्तिका से बाँध दें.

खण्ड-क

1. दिए हुए मानचित्र में निम्न स्थानों को भरते हुए उन पर लघु टिप्पणियां लिखिए :       3x20=60
(i) चिरांद
(ii) कारगिल
(iii) बसोहली
(iv) ललितगिरि
(v) मांडु
(vi) पेनुकोंडा
(vii) समूगढ़
(viii) विलिनम
(ix) सिगिरिया
(x) विक्रमशिला
(xi) मुखलिंगम
(xii) हलेबिड
(xiii) संघोल
(xiv) कुम्भारिया
(xv) सिरपुर
(xvi) पानगुंडारिया
(xvii) अमरकंटक
(xviii) किब्बनहल्ली
(xix) जोर्वे
(xx) बदायूं

2. तीसरी सहस्त्राब्दी बी.सी.ई. से छठी शताब्दी बी.सी.ई. के मध्य नगरीकरण के विकास को रेखांकित कीजिये.    60

3. (क) वैदिक देवताओं की अवधारणा का मूल्यांकन कीजिए.    30
(ख) जैन धर्म दर्शन के महत्व तथा उसकी मानवता के संदर्भ में प्रासंगिकता का मूल्यांकन कीजिए.        30

4. (क) प्राचीन भारतीय इतिहास के विकास में लौह तकनीक के प्रारम्भ का मूल्यांकन कीजिए.    20
(ख) प्राचीन भारतीय साहित्य तथा अभिलेखों में वर्णित भूमि के विभिन्न प्रकार तथा कृषि विज्ञान की विवेचना कीजिए.    20
(ग) एलोरा की विभिन्न सांस्कृतिक धाराओं के विलक्षण केन्द्र के रूप में समीक्षा कीजिए.    20

खण्ड 'ख'
5. निम्नलिखित पर 200 शब्दों से अधिक न लिखते हुए टिप्पणी कीजिए :    20x3=60
(क) दिल्ली सल्तनत के प्रसार तथा सुद्रढीकरण में इल्तुतमिश के योगदान की समीक्षा कीजिए.
(ख) अलाउद्दीन खिलजी के कृषि तथा आर्थिक सुधारों का आलोचनात्मक मूल्यांकन कीजिए. उनसे सल्तनत किस प्रकार से सुद्रढ़ हुयी.
(ग) भारतीय इतिहास के महत्वपूर्ण श्रोत के रूप में इब्न बतूता के रेहला के विषय में आपका क्या मूल्यांकन है?

6. गुप्त काल से 1200 सी.ई. तक के विभिन्न प्रकार के दान शासनों से तत्कालीन समाजार्थिक परिस्थितियों का मूल्यांकन कीजिए.    60

7. (क) मुग़ल चित्रकला समकालीन सामाजिक-राजनैतिक परिस्थितियों को दर्शाती है.-विवेचना कीजिए.    30
(ख) अकबर के मनसब तथा जागीर प्रथा तथा अठारहवीं शताब्दी में उनकी विफलता का मूल्यांकन कीजिए.    30

8. (क) अठारहवीं शताब्दी में दकन के विशिष्ट संदर्भ में, क्षेत्रीय राज्यों के उदभव तथा विकास के कारणों की विवेचना कीजिए.        30
(ख) भारतीय संस्कृति के भारत के बाहर प्रसार में चोलों के योगदान का मूल्यांकन कीजिए.    30

No comments:

Post a Comment